Engineering Admission Form Admission Advertisement Engineering Entrance Examination Apply for BCA, BBA 100% Free Education by Bihar Student Credit Card Scheme Engineering Admission 2020-21 is going on

अध्यक्ष का सन्देश

templatemo_image_01

आज की दुनिया में ज्ञान से ज्यादा पवित्र और कुछ भी नहीं है | सच्ची शिक्षा से अत्यधिक मूल्यवान और कुछ भी नहीं है | शिक्षा के द्वारा ही हम मानवता की निर्माण और सच्चाई समझ सकते है | शिक्षा न केवल आजीविका कमाने के लिए जरुरी है बल्कि मनुष्य के चित को स्वजग्रित करने के लिए और उसे और अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाने के लिए भी जरुरी है | यह बिलकुल सही गया है की “शिक्षा विलासिता से कही ज्यादा है; यह समाज की एक जिम्मेदारी है “| लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण आज शिक्षा के क्षेत्र को विरोधाभासी आदर्शों के भ्रम से पीड़ित कर दिया गया है। स्वतंत्रता अनैतिकता की ओर प्रेरित हो गया है , सच्चाई और श्रद्धा सभी रिश्तो से विलुप्त हो गई है , वो संस्थान जो शिक्षा के मंदिरों में शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित थे अब धन की देवी की पूजा करने के रूप में बदल गए है |

बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने हमेशा अपने छात्रों को अनुभवी और अत्यधिक योग्य और उच्च स्तर के शिक्षको द्वारा एक मूल्य आधारित शिक्ष प्रदान की है | बीआईटी का लक्ष्य और उद्धेश्य कौशल और उद्यमिता विकास के लिए गुणवता तकनिकी शिक्षा प्रदान करना है और शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए एक वातावरण विकसित करना जो की सृजनात्मकता और नवाचार के लिए प्रेरित करती है| बीआईटी एक अच्छे व्यक्तित्व और एक अच्छे नागरिक का विकास करने के लिए मानवीय मूल्यों को और कॉलेज के पोर्टल में प्रवेश करने वाले छात्रों के बीच सामाजिक सरोकारों को एकीकृत करने करने का प्रयास करती है|

आज हमारा विश्व और अधिक गतिशील और चुनौतीपूर्ण दिन बनता जा रहा है। मै कह सकता हु की जो प्रशिक्षण प्रक्रिया हमारे छात्र यह यहाँ से सिख के जाते है वो उन्हें उनके पेशेवर, व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सफल बनाने के लिए आवश्यक है |

-इंजिनियर अवधेश कुमार
संस्थापक और अध्यक्ष , बीआईटी गया